लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिला वोटरों को साधने के लिए बड़ी योजना लागू कर सकती है। इसके तहत पात्र महिलाओं को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। चुनाव से पहले 20 हजार रुपए की पहली किस्त दी जाएगी। चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने पर 10-10 हजार रुपए की 3 किस्तें दी जाएंगी। सरकार में योजना को लेकर मंथन शुरू हो गया है।
किन महिलाओं को मिल सकता है लाभ
प्रस्तावित योजना में SC और ST परिवारों की महिलाएं, BPL परिवारों की महिलाएं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा जिनकी वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक है ऐसे परिवारों की महिलाओं को भी योजना के दायरे में लाने का प्रस्ताव है।
जरूरी बात
फिलहाल योजना के अंतिम स्वरूप, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लाभार्थियों की संख्या और बजट पर सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में पहली किस्त भेजी जा सकती है। लेकिन योजना कब शुरू होगी, किन महिलाओं को लाभ मिलेगा और कुल कितनी राशि दी जाएगी, इसका जवाब सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मिलेगा।

