बिलासपुर :- शहर में चाकूबाजी की वारदात से सनसनी फैल गई।(चाकूबाजी) तोरवा थाना क्षेत्र के बूटापारा एनीकट के पास मंगलवार सुबह टहलने निकले 65 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी कन्हैया लाल पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बुजुर्ग की गर्दन पर चाकू से वार किया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कन्हैया लाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

