जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक को डीईओ ने सस्पेंड कर दिया है. कलेक्टर के निर्देश पर पामगढ़ बीईओ ने जांच की और मामले में प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया है. इससे पहले, पामगढ़ पुलिस ने प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर जिले की पामगढ़ पुलिस ने प्रधानपाठक को गिरफ्तार किया था।
आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे शिक्षक-शिक्षिका
बता दें कि पिछले महीने ही नवागढ़ विकासखंड के बोड़सरा प्राथमिक शाला खैरवार पारा से एक ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां शिक्षक और शिक्षिका स्कूल के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को जांच के निर्देश दिए थे. अब इसी तरह के एक मामले के सामने आने के बाद वीडियो वायरल होने के बाद पालकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.

