बलरामपुर :- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बसंतपुर हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य अनंत कुमार पर उनकी ही एक महिला सहकर्मी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला कर्मचारी का आरोप है कि प्राचार्य उन पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई न होने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव बनाने का लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार, बसंतपुर हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्राचार्य अनंत कुमार काफी समय से उन पर शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहे थे। पीड़िता ने सबसे पहले इस मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से की थी, लेकिन जब लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो परेशान होकर महिला ने पुलिस के पास पहुंची।
बसंतपुर थाना पुलिस जांच में जुटी
मामला गंभीर होने के कारण पीड़ित पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जाँच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

