उत्तर प्रदेश:- बलिया जिले में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मामला भीमपुर भीमपुरा थाना क्षेत्र का है। लड़की को मोबाइल टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उनकी सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद लड़की को नीचे उतारा गया। पुलिस ने उसे समझा बुझा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने पुलिस को बताया कि वह जिस युवक से विवाह करना चाहती थी उसने इनकार कर दिया। परिवारवालों ने उसकी शादी किसी और युवक से तय कर दी। वह गहरे मानसिक तनाव थी और उसने मोबाइटल टावर पर चढ़ने का फैसला कर लिया।
पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश में ऐसी कई घटनाएं देखी जा रही हैं जिनमें लोग किसी बात को मनवाने या किसी तनाव में मोबाइल टावर पर चढ़ जाते हैं। जिसके बाद हंगामा मच जाता है। पुलिस-प्रशासन की काफी मशक्कत के बाद टावर पर चढ़ा युवक या युवती नीचे उतरते हैं। अधिकतर ऐसे मामले प्रेम प्रसंग से जुड़े होते हैं.

