Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: ब्रेकिंग न्यूज़… स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    July 3, 2026

    सो रहे थे बच्चे, बिस्तर में घुस गया पांच फीट का खतरनाक कोबरा, पूरी कहानी जान कांप जाएगी आपकी रूह

    July 3, 2026

    CG: शराब के लिए पैसे मांगने पर मां और छोटे भाई ने 23 साल के युवक का गला घोंट दिया, फिर पिलाया कीटनाशक और…

    July 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, July 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: संतान का झांसा देकर डेढ़ करोड़ की ठगी, महिला आयोग के आदेश पर वनरक्षक दंपति पर शिकंजा
    Jagdalpur

    CG: संतान का झांसा देकर डेढ़ करोड़ की ठगी, महिला आयोग के आदेश पर वनरक्षक दंपति पर शिकंजा

    DabangBy DabangJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जगदलपुर:- बस्तर जिले में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सुनवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने तंत्र मंत्र के नाम पर एक महिला से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कथित ठगी करने वाले वनरक्षक और उसकी पत्नी के खिलाफ जांच कर अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. आयोग ने पुलिस को दोनों आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ करने के निर्देश भी दिए हैं.

    वनरक्षक दंपति ने निसंतान कपल को ऐसे ठगा

    महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि महिला आयोग के समक्ष पीड़िता निर्मला ने शिकायत दर्ज कराई कि डूमर नायक और उनकी पत्नी शिखा नायक, जो उसके परिचित थे. दोनों ने संतान न होने की पीड़ा का फायदा उठाया. आरोप है कि दंपति ने तंत्र-मंत्र और तांत्रिक प्रयोगों के जरिए संतान होने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये वसूल लिए. ठगी कर लिए गए पैसों से वनरक्षक दंपति ने लाखों का मकान बनाया, फोर व्हीलर भी खरीदी.

    करोड़ों लेने और काफी समय बीतने के बावजूद जब महिला को संतान नहीं हुई तो उसने न्याय की गुहार लगाते हुए महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया. सुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने और विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए. आयोग के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

    Post Views: 190
    Apradh Apradhi breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh froud Hindi Khabar Hindi News Jach Jagadalpur Jagadalpur news Jansunwai Latest Khabar Latest news Police Raipur Raipur news Thagi Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: ब्रेकिंग न्यूज़… स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    July 3, 2026

    सो रहे थे बच्चे, बिस्तर में घुस गया पांच फीट का खतरनाक कोबरा, पूरी कहानी जान कांप जाएगी आपकी रूह

    July 3, 2026

    CG: शराब के लिए पैसे मांगने पर मां और छोटे भाई ने 23 साल के युवक का गला घोंट दिया, फिर पिलाया कीटनाशक और…

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Janjgir - Champa

    CG: ब्रेकिंग न्यूज़… स्कूलों के समय में बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    By DabangJuly 3, 20260

    जांजगीर-चांपा :- जिला प्रशासन ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों…

    सो रहे थे बच्चे, बिस्तर में घुस गया पांच फीट का खतरनाक कोबरा, पूरी कहानी जान कांप जाएगी आपकी रूह

    July 3, 2026

    CG: शराब के लिए पैसे मांगने पर मां और छोटे भाई ने 23 साल के युवक का गला घोंट दिया, फिर पिलाया कीटनाशक और…

    July 3, 2026

    CG: खदान के पास आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

    July 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.