नई दिल्ली:- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने करोड़ों सदस्यों के लिए के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया है। अगर आप अपने PF खाते से पैसा निकालने या ट्रांसफर करने की योजना बना रहे हैं तो आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, EPFO का ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल कुछ दिनों के बंद रहने वाला है जिससे कई सेवाएं प्रभावित होंगी।
कब से कब तक बंद रहेगा पोर्टल
EPFO के अनुसार, यह अस्थायी बंदी 26 जून 2026 की रात 12 बजे से शुरू होकर 28 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक रहेगी। इस दौरान कोई भी नया क्लेम जमा नहीं किया जा सकेगा और न ही पहले से जमा किए गए क्लेम की प्रोसेसिंग होगी। पोर्टल की सभी सेवाएं 29 जून 2026 की रात 12 बजे से फिर से सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी।
क्यों लिया गया यह फैसला
EPFO ने बताया है कि यह कदम एक बड़े तकनीकी सुधार का हिस्सा है। संगठन अपने सिस्टम में डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम कर रहा है। इसका उद्देश्य भविष्य में यूजर्स को तेज, सुरक्षित और बेहतर डिजिटल सेवाएं देना है। इसी वजह से क्लेम पोर्टल को कुछ समय के लिए बंद किया गया है ताकि सिस्टम माइग्रेशन का काम बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके।

