रायपुर:- छत्तीसगढ़ प्रशासनिक महकमे से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने एक साथ 83 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों को प्रमोशन दे दिया है। इस फैसले के बाद कई डिप्टी कलेक्टर अब ज्वाइंट कलेक्टर बन गए हैं, जबकि कई ज्वाइंट कलेक्टरों को एडिशनल कलेक्टर की जिम्मेदारी मिल गई है।
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अधिकारियों को लेवल-12 से लेवल-13 और लेवल-13 से लेवल-14 में पदोन्नत किया गया है। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए यह बड़ा तोहफा माना जा रहा है।
प्रमोशन के इस बड़े आदेश के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई जिलों और विभागों में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा भी देखने को मिल सकता है।एक साथ इतने बड़े पैमाने पर हुए प्रमोशन को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रमोट हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां कहां-कहां मिलती हैं।

