बलरामपुर:- स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर कार्रवाई शुरू कर दी है. शहर में संचालित क्लीनिक की जांच कर अवैध पाए जाने पर उन्हें सील किया जा रहा है. झोलाछाप डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की जा रही है.
रामचंद्रपुर में दो क्लीनिक सील
रामचंद्रपुर में संयुक्त टीम ने संचालित क्लीनिक की जांच की. वहां चल रहे दो क्लीनिक अवैध, बिना लाइसेंस और नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिसके बाद दोनों क्लीनिक को सील किया गया. यह कार्रवाई स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया. इस दौरान विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश गुप्ता, तहसीलदार अश्वनी चंद्रा, थाना प्रभारी बीपीएम गुलाब डहरिया सहित स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भी मौजूद रही.
झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई
ज्वाइंट टीम ने झोलाछाप डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की, जो बिना बिना लाइसेंस और डिग्री के अवैध रूप से क्लीनिक खोलकर लोगों का इलाज कर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे थे.

