Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    May 25, 2026

    सामूहिक भोज बना काल, 17 ग्रामीण बीमार और एक महिला की मौत…

    May 25, 2026

    आज से शुरू हुआ नौतपा, रोज कमाकर खाने वाले ज्यादा परेशान, जानें पूरे 9 दिन क्या करें, क्या न करें

    May 25, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » आर्मी ट्रेन में आत्मघाती हमला, 26 जवानों की मौत, 70 से ज्यादा की हालत नाजुक, कई गाड़ियां व इमारत भी हुई खाक
    हादसा,

    आर्मी ट्रेन में आत्मघाती हमला, 26 जवानों की मौत, 70 से ज्यादा की हालत नाजुक, कई गाड़ियां व इमारत भी हुई खाक

    DabangBy DabangMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :-:ट्रेन में बम ब्लास्ट हुआ है, ये हमला सुसाइडल बम ब्लास्ट के जरिये हुआ है। हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कईयों की हालत अभी भी गंभीर है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठी। चमन फाटक के पास जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमला उस समय हुआ जब जाफर एक्सप्रेस क्वेटा कैंट क्षेत्र से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन में बड़ी संख्या में सैन्य कर्मी सफर कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पास जोरदार विस्फोट हुआ, जिसने ट्रेन के कई डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं इंजन समेत तीन डिब्बे पटरी से उतर गए और दो डिब्बे पलट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चारों तरफ धुएं का गुबार और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

    धमाके का असर आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। रेलवे ट्रैक के पास खड़ी करीब 10 गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि नजदीकी इमारतों की खिड़कियां और शीशे टूट गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों का इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन ने बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायल गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

    प्रारंभिक जांच में इस हमले को सुनियोजित साजिश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन के गुजरने के समय विस्फोट को अंजाम दिया गया, ताकि अधिकतम नुकसान पहुंचाया जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके की वजह से पास से गुजर रही एक मालगाड़ी भी प्रभावित हुई और उसके कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। बलूचिस्तान सरकार के अधिकारी बाबर यूसुफजई ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां घटना की हर एंगल से जांच कर रही हैं। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे सक्रिय आतंकी समूहों का हाथ हो सकता है।

    Post Views: 230
    Accident Bada hadsa Big train accident breaking news Bum blast Dardnak hadsa Dardnak train hadsa Hadsa Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today big news Today breaking news Today khabar Train accident Train hadsa Train hamla दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    May 25, 2026

    सामूहिक भोज बना काल, 17 ग्रामीण बीमार और एक महिला की मौत…

    May 25, 2026

    आज से शुरू हुआ नौतपा, रोज कमाकर खाने वाले ज्यादा परेशान, जानें पूरे 9 दिन क्या करें, क्या न करें

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Dhamtari

    CG: कचरा डंपिंग यार्ड में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; जांच में जुटा नगर निगम प्रशासन

    By DabangMay 25, 20260

    धमतरी:- धमतरी शहर के सोरिद स्थित बागतराई ट्रेंचिंग ग्राउंड में सोमवार को अचानक भीषण आग…

    सामूहिक भोज बना काल, 17 ग्रामीण बीमार और एक महिला की मौत…

    May 25, 2026

    आज से शुरू हुआ नौतपा, रोज कमाकर खाने वाले ज्यादा परेशान, जानें पूरे 9 दिन क्या करें, क्या न करें

    May 25, 2026

    नौकरानी संग सेक्स करते पकड़ा गया पति, पत्नी के नाक मे किया था दम, टॉर्चर से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.