Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    2 बेटियां होने से परेशान था पिता, 10 महीने की मासूम को उतारा मौत के घाट, फिर सेप्टिक टैंक में फेंका शव

    May 25, 2026

    बड़ा हादसा…800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

    May 25, 2026

    मां बनी डायन! 16 हजार रुपए में बेच दी औलाद, 12 साल की मासूम से खरीदार और ऑटो चालक ने की दरिंदगी की हदें पार

    May 25, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » अगले 24 घंटों हालत खराब कर देगी गर्मी, इन 10 जिलों में 50 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
    Raigarh

    अगले 24 घंटों हालत खराब कर देगी गर्मी, इन 10 जिलों में 50 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    DabangBy DabangMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़:- प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। जारी चेतावनी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, कबीरधाम, खैरगढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव जिले प्रभावित हो सकते हैं। मौसम में अचानक आई इस तेज गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

    50 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

    कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ डॉ. अनिल कुमार जगत ने लू के लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी जारी करते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में लू का प्रभाव गंभीर हो सकता है, इसलिए सभी लोग आवश्यक एहतियात अपनाएं। घर से बाहर निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के, सूती एवं ढीले कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय सिर को ढंककर रखें तथा छतरी, टोपी या कपड़े का उपयोग करें। साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें और नियमित रूप से पानी, छाछ, ओआरएस घोल, लस्सी, नींबू पानी और आम का पना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करते रहें।

    कई जिलों में लू चलने की संभावना

    स्वास्थ्य विभाग ने लू के प्रमुख लक्षणों में सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना, बेहोशी, कमजोरी, शरीर में ऐंठन और नब्ज का असामान्य होना बताया है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सतर्क हो जाना जरूरी है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार स्थान पर लिटाएं, उसके कपड़े ढीले करें और ठंडे पानी की पट्टियां रखें, ताकि शरीर का तापमान कम किया जा सके। साथ ही उसे तरल पदार्थ जैसे पानी, ओआरएस घोल या कच्चे आम का पना पिलाएं।

    अचानक तेज धूप में जाने से बचें

    उन्होंने यह भी कहा कि धूप में खाली पेट न निकलें, ज्यादा मिर्च-मसाले या बासी भोजन से परहेज करें और कूलर या एसी से निकलकर अचानक तेज धूप में जाने से बचें। यदि स्थिति गंभीर हो तो प्रभावित व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि लापरवाही न बरतें और लू से बचाव के उपायों का पालन कर सुरक्षित रहें।

    Post Views: 255
    Balodabazar Bemetara Bilaspur breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Chhuikhadan Durg Gandai Heat wave Hindi Khabar Hindi News Kabirdham Khairagadh Khairagadh chhuikhadan gandai Latest Khabar Latest news Mausam vibhag Mungeli Raigadh Raipur Raipur news Rajnandgav Today big news Today breaking news Today khabar Weather Update दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    2 बेटियां होने से परेशान था पिता, 10 महीने की मासूम को उतारा मौत के घाट, फिर सेप्टिक टैंक में फेंका शव

    May 25, 2026

    बड़ा हादसा…800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

    May 25, 2026

    मां बनी डायन! 16 हजार रुपए में बेच दी औलाद, 12 साल की मासूम से खरीदार और ऑटो चालक ने की दरिंदगी की हदें पार

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    2 बेटियां होने से परेशान था पिता, 10 महीने की मासूम को उतारा मौत के घाट, फिर सेप्टिक टैंक में फेंका शव

    By DabangMay 25, 20260

    नई दिल्ली:- मुकुंदपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां…

    बड़ा हादसा…800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

    May 25, 2026

    मां बनी डायन! 16 हजार रुपए में बेच दी औलाद, 12 साल की मासूम से खरीदार और ऑटो चालक ने की दरिंदगी की हदें पार

    May 25, 2026

    अगले 24 घंटों हालत खराब कर देगी गर्मी, इन 10 जिलों में 50 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.