Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दादा ने कराई 13 साल की पोती की 42 साल के युवक से शादी, सुहागरात से पहले ही हो गया बड़ा कांड, धरे रह गए सारे अरमान

    May 22, 2026

    CG: प्रेम संबंध को लेकर जमकर हंगामा, ये है पूरा मामला

    May 22, 2026

    CG: पत्नी और बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबर पाए सराफा कारोबारी, फांसी लगाकर दी जान

    May 22, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » दादा ने कराई 13 साल की पोती की 42 साल के युवक से शादी, सुहागरात से पहले ही हो गया बड़ा कांड, धरे रह गए सारे अरमान
    मध्यप्रदेश

    दादा ने कराई 13 साल की पोती की 42 साल के युवक से शादी, सुहागरात से पहले ही हो गया बड़ा कांड, धरे रह गए सारे अरमान

    DabangBy DabangMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर:- बाल विवाह रोकने के लिए सरकार और प्रशासन हर संभव कोशिश कर रही है, बावजूद इसके नाबालिकों की शादी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी माता-पिता खुद अपने बच्चों की जिंदगी नर्क बनाने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है, जहां दादा ने पोते का रिश्ता तय करने के लिए महज 13 साल की पोती की कुर्बानी दे दी। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

    13 साल की नाबालिग की 42 साल के युवक से शादी

    दरअसल मामला राऊ थाना क्षेत्र के ग्राम रंगवासा का है, जहां रहने वाले एक बुजुर्ग अपने पोते की शादी के लिए रिश्ते की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक ऐसा शख्स मिला जिन्होंने पोते को अपनी बेटी देने के लिए रजामंदी दे दी, लेकिन उनकी शर्त थी कि उनके बेटे के लिए वो अपनी पोती का कन्यादान करेंगे। पोते के मोह में दादा बह गए और उन्होंने महज 13 साल की पोती का रिश्ता 42 साल के युवक से तय कर दी। लेकिन 13 साल की नाबालिग की शाद हो पाती इससे पहले जिला प्रशासन की टीम को इस बात की भनक लग गई।

    पोते की शादी के लिए दादा ने दी पोती की कुर्बानी

    बताया गया कि महिला एवं बाल विकास विभाग को पहले ही गांव में दो भाई-बहन के विवाह की सूचना मिली थी, जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर बाल विवाह रोकथाम को लेकर गठित उड़नदस्ता टीम लगातार निगरानी कर रही थी। उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक को जो अंकसूचियां उपलब्ध कराई गई थीं, उनका परीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कराया गया। जांच में सामने आया कि जो दस्तावेज प्रस्तुत किए गए थे, वे फर्जी थे। संबंधित स्कूल ने स्पष्ट किया कि ना तो उक्त अंकसूची उनके विद्यालय से जारी की गई और ना ही बालक-बालिका वहां अध्ययनरत रहे हैं। इसके बाद उड़नदस्ता टीम ने ग्राम रंगवासा पहुंचकर बाल विवाह रुकवा दिया था।

    मंदिर में गुपचुप तरीके से कराई शादी

    वहीं, दादा ने प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए नाबालिग को रातों-रात उज्जैन ले आए और यहां 26 अप्रैल की रात चिंतामण गणेश मंदिर के बाहर गुपचुप तरीके से दोनों की शादी करवा दी। इतना ही नहीं प्रशासन को भनक ना लगे इसलिए नाबालिग को वापस घर छोड़ दिया। लेकिन कहते हैं ना कि बात निकली है तो दूर तलक जाएगी, ऐसा ही हुआ और प्रशासन को कलयु​गी दादा की करतूतों की खबर लग गई। मामले की जानकारी सामने आने के बाद उड़नदस्ता प्रभारी महेंद्र पाठक ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 42 वर्षीय दूल्हे, वधू और वर पक्ष के परिजनों सहित शादी समारोह में शामिल कुल 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Post Views: 240
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Giraftar Hindi Khabar Hindi News Indore Jurm Latest Khabar Latest news Madhyapradesh Marriage MP MP news Nabalik Police Relationship Shadi Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: प्रेम संबंध को लेकर जमकर हंगामा, ये है पूरा मामला

    May 22, 2026

    CG: पत्नी और बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबर पाए सराफा कारोबारी, फांसी लगाकर दी जान

    May 22, 2026

    NH 43 पर भीषण हादसा, सब्जी लोड ट्रक ने मचाई तबाही, युवक की दर्दनाक मौत के बाद फूटा जनाक्रोश

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    दादा ने कराई 13 साल की पोती की 42 साल के युवक से शादी, सुहागरात से पहले ही हो गया बड़ा कांड, धरे रह गए सारे अरमान

    By DabangMay 22, 20260

    इंदौर:- बाल विवाह रोकने के लिए सरकार और प्रशासन हर संभव कोशिश कर रही है,…

    CG: प्रेम संबंध को लेकर जमकर हंगामा, ये है पूरा मामला

    May 22, 2026

    CG: पत्नी और बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबर पाए सराफा कारोबारी, फांसी लगाकर दी जान

    May 22, 2026

    NH 43 पर भीषण हादसा, सब्जी लोड ट्रक ने मचाई तबाही, युवक की दर्दनाक मौत के बाद फूटा जनाक्रोश

    May 22, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.