नई दिल्ली:- आधुनिकता के इस दौरान रिश्तों के टूटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन देशभर से लाखों तलाक के मामले फैमिली कोर्ट में दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, बीते कुछ दिनों से शादी के बाद हत्या के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। हाल ही में राजधानी भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा हत्याकांड को लेकर बवाल मचा हुआ है। लेकिन इस बीच एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पति से अलग होने की बात कह रही है। लेकिन महिला अपने पति से अलग होने के लिए जो कारण बताती है उसे सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
पति से मांगा तलाक
दरअसल, इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के सोशल मीडिया आकउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में महिला थाने के बाहर खड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि वो अपने पति से अलग होने के लिए यहां मामला दर्ज करवाने पहुंची है। इस दौरान वहां पहुंचे पत्रकारों ने बात करते हुए उनसे पूछा कि आप अपने पति से क्यों अलग होना चाहती हो? इस सवाल के जवाब में महिला ने पहले तो इधर उधर की बात की और फिर बताया कि उसके पति और उसके बीच फिजिकल रिलेशन की दिक्कत है। इसके बाद पत्रकारों ने जब कुछ और पूछने की कोशिश की तो महिला ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या नपुंसकता तलाक का मजबूत आधार है?
बता दें कि नपुंसकता तलाक या विवाह विच्छेद का एक बहुत ही मजबूत और वैध आधार है। भारतीय कानूनी प्रावधानों (जैसे हिंदू विवाह अधिनियम) के तहत, यदि जीवनसाथी शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है, तो दूसरा पक्ष अदालत में विवाह को शून्य घोषित करने या तलाक की मांग कर सकता है।

