Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026

    CG: महिला लेक्चरर ठगी का शिकार, इनवेस्टमेंट के नाम पर 48 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड

    May 3, 2026

    CG: दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, शिशुपाल पर्वत से कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान

    May 3, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » जनगणना ड्यूटी में लगे 2 शिक्षकों के साथ मारपीट के बाद अब ….. शिक्षक को पीटा, सुरक्षा पर उठे सवाल
    Raipur

    जनगणना ड्यूटी में लगे 2 शिक्षकों के साथ मारपीट के बाद अब ….. शिक्षक को पीटा, सुरक्षा पर उठे सवाल

    DabangBy DabangMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- छत्तीसगढ़ में जनगणना के प्रारंभिक चरण के बीच ही शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रायपुर और बिलासपुर से सामने आई दो अलग-अलग घटनाओं में शिक्षकों के साथ मारपीट की घटना ने साफ कर दिया है कि फील्ड में काम कर रहे प्रगणक जोखिम के बीच अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दो दिनों के भीतर दो शिक्षकों के साथ हुई मारपीट की घटना पर सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन ने तीखी आलोचना करते हुए शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

    गौरतलब है कि 1 मई से जनगणना का प्रारंभिक चरण शुरू हो गया है। जिसके तहत प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकानों का सूचीकरण कर रहे है। ऐसे में कई स्थानों से प्रगणकों के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आ रही है। पहली घटना राजधानी रायपुर के रामनगर वार्ड क्रमांक 24 की है, जहां जनगणना कार्य में लगे एक शिक्षक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। पीड़ित प्रगणक रामकृष्ण साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें नगर निगम जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत रामनगर क्षेत्र में ड्यूटी सौंपी गई थी।

    1 मई को सुबह 10 बजे से वे घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे थे। शाम करीब 5 बजे जब वे नजरी नक्शा तैयार करने के लिए जानकारी जुटा रहे थे। तभी उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई। घटना के बाद शिक्षक ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है। वहीं दूसरी घटना बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा से सामने आई है। यहां जनगणना ड्यूटी में पहुंचे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल में पदस्थ शिक्षक नेतराम पैकरा के साथ मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे वे मकान क्रमांक 141 के पास पहुंचे थे।

    तभी गांव का ही एक व्यक्ति निर्मल सतनामी वहां पहुंचा और सवाल-जवाब के दौरान अचानक मारपीट शुरू कर दी। शिक्षक ने उसे अपनी ड्यूटी के बारे में समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने एक नहीं सुनी और उनका आईडी कार्ड भी फाड़ दिया। इन दोनों घटनाओं ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लगे शिक्षकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षक संगठनों का कहना है कि जब तक फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलेगी, तब तक इस तरह की घटनाएं कार्य में बाधा बनती रहेंगी।

    Post Views: 180
    Apradh Apradhi breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Crime Crime news Hindi Khabar Hindi News janganana Latest Khabar Latest news Police Raipur Shiksha Vibhag Shikshak Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    May 3, 2026

    CG: महिला लेक्चरर ठगी का शिकार, इनवेस्टमेंट के नाम पर 48 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड

    May 3, 2026

    CG: दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, शिशुपाल पर्वत से कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान

    May 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    CG: बड़ी खबर…शिक्षा विभाग की बड़ी स्ट्राइक,नप गए 176 शिक्षक

    By DabangMay 3, 20260

    छत्तीसगढ़:- स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का पालन नहीं करने वाले राज्यभर में…

    CG: महिला लेक्चरर ठगी का शिकार, इनवेस्टमेंट के नाम पर 48 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड

    May 3, 2026

    CG: दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, शिशुपाल पर्वत से कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान

    May 3, 2026

    CG: शादी का भोज बना काल…फूड पॉइजनिंग से 46 लोग बीमार, 2 की हालत गंभीर

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.