Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: सरगुजिहा बोली बोलने पर नहीं दिया एडमिशन, अब स्कूल बंद, एक लाख का जुर्माना भी, टी एस सिंहदेव ने कार्रवाई का किया स्वागत
    Sarguja

    CG: सरगुजिहा बोली बोलने पर नहीं दिया एडमिशन, अब स्कूल बंद, एक लाख का जुर्माना भी, टी एस सिंहदेव ने कार्रवाई का किया स्वागत

    DabangBy DabangApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरगुजा:- स्वरंग स्कूल ने चार साल के मासूम बच्चे का एडमिशन लेने से इनकार किया, कारण बताया गया कि वो सरगुजिहा बोली बोलता है और इस कारण बड़े घर के बच्चे भी वैसे ही बोलने लगेंगे. अब स्कूल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल बंद किया गया है.

    कलेक्टर ने भी लिया संज्ञान

    स्कूल प्रबंधन पर स्थानीय बोली के प्रति हीन भावना रखने का आरोप लगा. जिसके बाद सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए. कलेक्टर सरगुजा अजीत वसंत ने भी मामले में संज्ञान लिया और त्वरित जांच के निर्देश दिए.

    नोटिस के बाद स्कूल बंद, जुर्माना भी लगा

    शुक्रवार को स्कूल को नोटिस दिया गया और अगले दिन शनिवार को जांच टीम के प्रतिवेदन पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को बंद करने का आदेश दे दिया है. इसके साथ एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

    बिना मान्यता के चल रहा था

    जांच के दौरान बड़ी बात सामने आई कि बिना किसी मान्यता के ही स्वरंग एकेडमी संचालित था. अवैध रूप से संचालित स्कूल पहले तो मामले को ही झूठा बता रहा था. शुक्रवार को स्कूल की प्रिंसिपल ने बयान जारी कर पूरे आरोप को निराधार बताया था लेकिन जब शिक्षा विभाग की टीम जांच में पहुंची तो अपनी गलती उन्होंने स्वीकार की है.

    इस तरह हुई पुष्टि

    जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर एक जांच टीम गठित की गई थी. उसमें चार पांच सहायक संचालक और प्राचार्य रैंक के अधिकारी थे. उनकी एक रिपोर्ट आई और रिपोर्ट में जो तथ्य जो विवादित विषय था उसकी पुष्टि पाई गई. बच्चे के एडमिशन को डिनाई किया गया और जो एनईपी के नॉर्म्स हैं उसका वायलेशन भी हुआ.

    बाकी स्कूलों की भी होगी जांच

    साथ ही मान्यता विषयक जो त्रुटियां थी उसको देखते हुए 1 लाख का दंड लगाया गया है और उसकी मान्यता को भी स्थगित किया गया है. संचालन को भी स्थगित किया गया है. बाद में कभी यदि वो अपने नॉर्म्स को फुलफिल करेंगे तो उस पर विचार किया जाएगा. अन्य स्कूलों की भी जांच बिल्कुल होगी.

    Post Views: 260
    Admission breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Sarguja Sarguja news Sargujiya bhasha School School band Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    June 7, 2026

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    CG: गैंगरेप केस में लापरवाही पर गिरी गाज! चौकी प्रभारी सस्पेंड

    By DabangJune 7, 20260

    रायपुर:- नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

    पति ने जब इस बात के लिए रोका… तो पत्नी ने पार कर दीं क्रूरता की सारी हदें, काट दिया प्राइवेट पार्ट, लगाने पड़े 4 टांके

    June 7, 2026

    नेता जी का था खूबसूरत महिला से संबंध, प्रेमिका के देवर ने रात को देख लिया; फिर नहीं रख सका खुद पर काबू, कर दिया ये कांड

    June 7, 2026

    CG: जिले मे बदमाशों का आतंक: ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.