गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:- जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक पर गंभीर आरोप युवती ने लगाए हैं. आरोपी ने दो युवतियों से प्रेम संबंध बनाए रखने के साथ ही तीसरी युवती से शादी की तैयारी भी कर ली. इस बात का खुलासा होने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
2 युवतियों को देता रहा झांसा
मामला कोटमी चौकी क्षेत्र के सेखवा गांव का हैं. यहां के एक युवक का प्रेम संबंध दो अलग-अलग युवतियों से था. इनमें से एक युवती मरवाही क्षेत्र के चंगेरी गांव की रहने वाली है, जबकि दूसरी युवती गौरेला की निवासी बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से दोनों युवतियों के संपर्क में था और उनसे शादी का वादा करता रहा और उनके साथ संबंध भी बनाता रहा..
विवाद की बनी स्थिति
इसी दौरान आरोपी द्वारा तीसरी युवती से शादी करने की तैयारी की जा रही थी. इस बात की जानकारी जैसे ही दोनों प्रेमिकाओं को लगी, विवाद की स्थिति बन गई. इसके बाद मरवाही थाना निवासी युवती ने कोटमी चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
शारीरिक संबंध बनाने के आरोप
शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ काफी समय से दैहिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया.

