CG: ब्रेकिंग न्यूज़…29 TI और 1 SI का ट्रांसफर आदेश जारी
रायपुर:- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने 29 टीआई और 1 एसआई समेत कुल 30 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया है।
यह फैसला पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश के बाद लिया गया है। ट्रांसफर लिस्ट जारी होते ही विभाग में हलचल तेज हो गई है और कई थानों में अब नए अफसर जिम्मेदारी संभालेंगे।



