Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » नाबालिग के साथ बर्बरता : सीमेंट प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड पर गंभीर आरोप…
    Balodabajar - Bhatapara

    नाबालिग के साथ बर्बरता : सीमेंट प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड पर गंभीर आरोप…

    DabangBy DabangMarch 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार:- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक नाबालिग बच्चे के साथ हुई कथित बर्बरता ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। यह घटना अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट परिसर की बताई जा रही है, जहां एक सुरक्षा कर्मी पर बच्चे के साथ अमानवीय मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम की है। पीड़ित बच्चे के बड़े भाई कार्तिक साहू ने बताया कि उसका छोटा भाई प्लांट परिसर में आम खाने के लिए गया था। इसी दौरान वहां तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने उस पर चोरी का शक जताया और उसे पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद गार्ड ने बच्चे को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे को जमीन पर पटक-पटक कर मारा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वायरल वीडियो में भी इस बर्बरता की झलक देखने को मिल रही है, जिसमें सुरक्षा कर्मी बच्चे के साथ हिंसक व्यवहार करता नजर आ रहा है। इस घटना के बाद बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है।

    घटना के सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ जनप्रतिनिधि और कंपनी से जुड़े लोग उन्हें प्रलोभन देकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रहे थे। साथ ही गांव के कुछ लोगों द्वारा भी परिवार पर थाना न जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि, मामला सार्वजनिक होने के बाद अब प्रशासन सक्रिय हो गया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई। साहू समाज के प्रतिनिधि, कांग्रेस विधायक संदीप साहू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे और भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

    इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विशेष रूप से साहू समाज और विधायक संदीप साहू ने स्पष्ट कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

    वहीं, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सुरक्षा कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल थे, लेकिन अब तक केवल एक ही गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने मांग की है कि सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस अब हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Post Views: 125
    Ambuja adani cement plant Apradh Apradhi Arop Aropi Balodabazar Balodabazar news breaking news Cement plant Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Nabalik Nabalik ke sath barbarta Police Raipur Security gard Social media Today big news Today breaking news Today khabar Video viral दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    By DabangMay 8, 20260

    एक आम समस्या है धूप के प्रति सेंसिटिविटी के कारण स्किन का तेजी से जलना,…

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.