Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » पत्नी पूरी नहीं कर पाई इच्छा… तो हैवान बना पति! बार-बार इस चीज के लिए करता था फ़ोर्स
    मध्यप्रदेश

    पत्नी पूरी नहीं कर पाई इच्छा… तो हैवान बना पति! बार-बार इस चीज के लिए करता था फ़ोर्स

    DabangBy DabangMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्वालियर:- मध्य प्रदेश के Gwalior में दहेज की मांग को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी पर एसिड फेंक दिया। उस समय पत्नी की गोद में उसकी चार माह की बेटी भी थी। एसिड की छींटें पड़ने से पत्नी और मासूम बच्ची दोनों झुलस गईं। बहू की चीख सुनकर बचाने पहुंचे ससुर भी एसिड की बूंदों से झुलस गए।

    कार की मांग पूरी न हुई तो पति बना हैवान!

    घटना Lohia Bazaar स्थित Kotwali Police Station क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पति लगातार कार की मांग कर रहा था, जिसका पत्नी विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता 28 वर्षीय योगिता अग्रवाल की शादी 6 फरवरी 2024 को लोहिया बाजार निवासी मनन अग्रवाल से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में योगिता के पिता ने अपनी क्षमता से अधिक खर्च किया था। शादी के बाद करीब 15 से 20 दिन तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद सास-ससुर और पति ने कार की मांग करना शुरू कर दिया।

    गोद में बेटी लिए पत्नी पर फेंका एसिड

    बताया जा रहा है कि मनन अग्रवाल अपनी पत्नी पर पिता से कार मांगने का दबाव बना रहा था। योगिता ने पति को समझाया कि उसके पिता के पास अब इतने पैसे नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद वह उसे प्रताड़ित करता रहा। करीब चार माह पहले योगिता ने एक बच्ची को जन्म दिया था। कार की मांग और मारपीट की शिकायत उसने अपने मायके वालों को भी बताई थी। पीड़िता के अनुसार 1 मार्च की रात करीब 9 बजे मनन नशे की हालत में घर पहुंचा और फिर से कार के लिए पिता को फोन लगाने का दबाव बनाने लगा। पत्नी के मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और घर में रखी एसिड की बोतल लाकर पत्नी पर फेंक दी। उस समय चार माह की बच्ची भी उसकी गोद में थी।

    एसिड से योगिता के हाथ, बाएं पैर की पिंडली और जांघ झुलस गई, जबकि बच्ची के चेहरे और हाथ पर भी जलन के निशान आए हैं। शोर सुनकर ससुर महेंद्र अग्रवाल बचाने पहुंचे तो उनके कपड़ों पर भी एसिड की बूंदें गिर गईं, जिससे उनका हाथ झुलस गया। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के बाद योगिता और उसकी बच्ची को मायके वाले अपने साथ डबरा ले गए। वहीं महिला ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    Post Views: 195
    Apradh Apradhi Arrested breaking news Crime Crime news Giraftar Gwalior Gwalior news Haivan pati Haivaniyat Hatya Hindi Khabar Hindi News Jurm Latest Khabar Latest news Madhyapradesh MP murder Police Sajis Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 7, 20260

    उत्तरप्रदेश :- सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक नाबालिग प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक…

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    CG: 79 शिक्षकों पर गिरेगी गाज: 3 से 6 साल तक के लिए बैन, इंक्रीमेंट पर भी रोक, सरकार को भेजी गयी अनुशंसा, देखिये शिक्षकों की लिस्ट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.