बालोद:- दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी (नाबालिग) सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. सिटी SP विकास पाटले ने बताया कि शिकायत के बाद पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है, और पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.
धोखे से ले गया सुनसान जगह
मिली जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़का नाबालिग लड़की को डैम घुमाने के बहाने बहला फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया. उसके साथ दो युवक भी थे. जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. इसी बीच, आरोपी के साथियों ने इसका वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करते हुए लड़की के साथ दुष्कर्म किया.
परिजनों की तत्परता से हुई कार्रवाई
घटना के बाद बदहवास हालत में नाबालिग अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई. परिजनों ने बिना देर किए दल्ली राजहरा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और नाबालिग सहित तीनों आरोपियों को धर दबोचा

