जबलपुर:- मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में चाकू बाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है. एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है. एक सनकी आशिक ने क्षेत्र में रहने वाली एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया. युवती को जब एक बचाने के लिए पड़ोस में रहने वाला युवक आया तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दोनों को घायल कर दिया.
घटना पनागर के ग्राम कंदराखेड़ा की बताई जा रही है. जहां इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया. युवक का नाम सूर्या ठाकुर है, जो कि युवती से एक तरफा प्यार करता था. युवती ने जब उसका विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया.
शिकायत करने घायलों के साथ थाने पहुंचे ग्रामीण
कंदराखेड़ा गांव में रहने वाले 20 वर्षीय युवती जब खेत पर काम करने के लिए जा रही थी, उसी दौरान गांव में ही रहने वाला सूर्या ठाकुर आ गया. जिसने छेड़खानी करना शुरू कर दिया. युवती ने मना किया, आरोपी के द्वारा उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा और चाकू से हमला कर दिया, जिससे कि उसके दोनों हाथों में चोट आई है. युवती की आवाज सुनकर पड़ोस में ही रहने वाला विशाल कोल भी आ गया, जिसने कि युवती को बचाने की कोशिश की. लेकिन आरोपी सूर्या ने उस पर भी चाकू से हमला करते हुए मौके से फरार हो गया.
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, फिर किया पुलिस के हवाले
विशाल और प्रिया की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए. दोनों ने सारी घटना बताई तो ग्रामीणो नें घेराबंदी करते हुए आरोपी सूर्या को पकड़कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि इससे पहले भी उसने छेड़खानी कर चुका है, उसे समझाने की कोशिश भी की गई, पर वह नहीं माना और उसका लगातार छेड़खानी करने का सिलसिला जारी रखा.
घायल युवक-युवती पहुंचे थाने
घायल हालत में युवती के परिजन और विशाल के साथ पनागर थाना पहुंची, जहां दोनों ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करवाई. जहां पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल भिजवाते हुए आरोपी सूर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए गांव पहुंची और उसे गिरफ्तार करते हुए थाने लेकर आई. जहां पुलिस आप पूरे मामले की जांच कर रही है.

