तेलंगाना:- राजधानी हैदराबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां के अंबरपेट पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत बापूनगर में एक परिवार के तीन सदस्यों ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद इलाके में सदमे और दहशत का माहौल है। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मरने वालों में एक कपल और उनका 24 साल का बेटा शामिल हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि पैसे की तंगी की वजह से परिवार ने यह कदम उठाया होगा।
कैसे की आत्महत्या
पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि घर की महिला ने पहले सुसाइड किया। बाद में उसके पति, जिसकी पहचान रामराजू के तौर पर हुई है, ने कथित तौर पर सीलिंग फैन से फांसी लगा ली। उनके बेटे, शशांक (24) ने कथित तौर पर अपनी कलाई काट ली और बहुत ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।पड़ोसियों ने जब देखा कि परिवार ने काफी देर तक कोई जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
आर्थिक तंगी या कुछ और वजह
सिकंदराबाद के एडिशनल DCP नरसैय्या ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और तीनों की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए डिटेल में जांच चल रही है। पुलिस फाइनेंशियल रिकॉर्ड भी वेरिफाई कर रही है और रिश्तेदारों से बात कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना किन हालातों में हुई।

