बिलासपुर:- रतनपुर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. कोटा रोड स्थित जुनाशहर के पास तेज गति से आ रहे दो बाइक की आमने सामने से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया.
तेज रफ्तार बाइक की आमने सामने से टक्कर
जानकारी मिली है कि भौरीडीह का रहने वाले मनहरण कमल पिता गणेश राम बाइक से निकला था. इसी दौरान कोटा रोड पर शिवकुमार धनुहार की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई.
बुझ गए दो परिवारों के चिराग
हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही दोनों बाइक सवार मनहरण व शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. शिवकुमार की बाइक पर एक अन्य व्यक्ति कृष्ण कुमार धनुवार भी बैठा था जो गंभीर रूप से घायल है.

