मध्य प्रदेश:- शिवपुरी जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाला और हंगामेदार मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, यहां के देहात थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ही युवक को लेकर उसकी पत्नी और प्रेमिका आमने-सामने आ गईं. तो वहीं, दूसरी तरफ थाना परिसर युद्ध का मैदान बन गया और दोनों महिलाओं के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.
पुलिस जानकारी के मुताबिक, विवाद की असली वजह एक युवक है, जिसके प्रेम संबंधों को लेकर उसकी पत्नी और प्रेमिका के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था. जहां, दोनों महिलाएं अपने आपसी झगड़े की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थीं. लेकिन थाने के बाहर दोनों महिलाएं आपस में ही लड़ाई करने लगईं.
हंगामे के दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. तो वहीं, वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर बरस रही हैं और इन दोनों के झगड़े के दौरान पुलिस भी बीच-बचाव करने की लगातार कोशिश करती हुई नज़र भी आ रही है. हालांकि, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया और दोनों पक्षों को शांत कराने में पुलिस कामयाब भी रही.
थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा और मारपीट
शुरुआत में तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और जुबानी जंग देखने को मिली. लेकिन, यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि थाने के बाहर दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे और मारपीट शुरू कर दी. थाना परिसर में मौजूद लोग और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी इस अचानक हुए हमले को देखकर दंग रह गए.

