धमतरी :- धमतरी में दो दर्जन से ज्यादा बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई.बच्चों की तबीयत बिगड़ती देख तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.जानकारी के मुताबिक बच्चों ने रतनबीज का सेवन किया था,इसके बाद सभी की तबीयत खराब होने लगी.
कहां हुई घटना ?
ये पूरा मामला भखारा थाना क्षेत्र के बोरझरा गांव का है जहां रामायण कार्यक्रम के दौरान 30 से ज्यादा लोगों ने रतनजोत बीज का सेवन कर लिया. आनन फानन में सभी को भखारा क्षेत्र के कोर्रा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां से प्राथमिक उपचार कर बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर भर्ती कराया गया है.
कार्यक्रम के दौरान खाया रतनजोत के बीज
बोरझरा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रामायण का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान किसी फल को लाकर फोड़कर बच्चे खा रहे थे.कुछ देर बाद एक-एक करके बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी.

