Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    May 22, 2026

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » मौत बनकर 7 KM तक दौड़ता रहा ट्रक, जो सामने आया कुचलता गया, 2 लोगों की मौत, 13 गंभीर
    मध्यप्रदेश

    मौत बनकर 7 KM तक दौड़ता रहा ट्रक, जो सामने आया कुचलता गया, 2 लोगों की मौत, 13 गंभीर

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर:- एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर चौराहे से बड़ा गणपति चौराहे तक अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे 2 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, इस पूरे घटना में करीब 12-13 लोग घायल हैं. जिसमें से 3 की हालात गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए इंदौर के अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

    15 से अधिक वाहनों को ट्रक ने चपेट में लिया

    इंदौर के कालोनी नगर चौराहे पर रात करीब 8 बजे ट्रक अनियंत्रित हो गया. जिसके बाद चौराहे पर कुछ वाहन चालकों को टक्कर मार दी. इस घटना के बाद ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रक चालक तेजी से चौराहे को क्रॉस करने लगा. जिससे एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि करीब 7 किलोमीटर तक ट्रक चालक ने 15 से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में लिया.

    पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को दबोचा

    घटना की जानकारी लगते ही इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह पहुंचे. उन्होंने घायलों से बातचीत की. वहीं, ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर ली गई है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, “घायलों को उचित इलाज मिले इसको लेकर संबंधित डॉक्टर को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं.”

    पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा, “यह पूरा घटनाक्रम किसकी लापरवाही के कारण घटित हुआ है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है. जांच के दौरान यदि किसी तरह की कोई लापरवाही सामने आएगी तो करवाई की जाएगी.” वहीं, लोगों ने बताया कि ट्रक की टक्कर के बाद उसमें एक बाइक फंस गई. इसके बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका, इससे ब्लास्ट हो गया और ट्रक में आग लग गई.

    Post Views: 325
    Accident Apradh Apradhi Arrested breaking news Dardnak accident Hadsa Hindi Khabar Hindi News Indore Latest Khabar Latest news Madhyapradesh Maut Police Road accident Today breaking news Today khabar Today news Truck दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    May 22, 2026

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    जुर्म

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    By DabangMay 22, 20260

    बिहार:- मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक…

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026

    त्विषा शर्मा केस में दो घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नहीं हो पाया समर्थ सिंह का सरेंडर, अब पुलिस भोपाल कोर्ट में करेगी पेश

    May 22, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.