Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » दरोगा नाती ने अपनी दादी को दी एनकाउंटर की धमकी, किया अभद्र भाषा का प्रयोग
    उत्तरप्रदेश

    दरोगा नाती ने अपनी दादी को दी एनकाउंटर की धमकी, किया अभद्र भाषा का प्रयोग

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दरोगा नाती ने अपनी दादी को दी एनकाउंटर की धमकी, किया अभद्र भाषा का प्रयोग

    जौनपुर:- यूपी के जौनपुर में दारोगा का एनकाउंटर की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला सरायख्वाजा थाने के अंतर्गत कोठवार बाजार का है. दारोगा बुजुर्ग महिला को उसकी नाती का एनकाउंटर करने की धमकी दे रहा है. साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है. किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. फिलहाल, पुलिस अधीक्षक ने वीडियो को संज्ञान में लेकर दारोगा को निलंबित कर दिया है.

    आपको बता डीने कि पूरा मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव का है. वायरल वीडियो में दिख रहे दारोगा का नाम मंशाराम गुप्ता है. मंशाराम की तैनातगी सरायख्वाजा थाने में ही है. दारोगा जिस विशाल का नाम लेकर उसका एनकाउंटर करने की धमकी दे रहे हैं, उस विशाल यादव के माता-पिता का देहांत हो चुका है. विशाल और उसके भाई का पालन-पोषण करने के लिए उसकी नानी कलावती उसके घर रहती हैं. मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है, जिसको लेकर दूसरा पक्ष न्यायालय में चल रहे विचाराधीन मामले में निर्माण कार्य करके कब्जा करना चाह रहा था. जब विशाल और उसकी नानी द्वारा इसका विरोध करके निर्माण कार्य रोका गया तो आरोप है कि दारोगा मंशाराम गुप्ता पुलिसकर्मियों और राजस्व टीम के साथ पहुंचकर जबरन कब्जा कराने के लिए पीड़ित को ही धमकाने लगे.

    पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मौके पर पहुंचे दारोगा मंशाराम गुप्ता जबरन निर्माण कार्य में सहयोग कर रहे हैं. सोमवार की देर शाम दारोगा कोठवार क्षेत्र में पहुंचे. उनके साथ राजस्व की टीम भी मौजूद थी. विशाल की नानी ने जब इसका विरोध किया तो मंशाराम गुप्ता वर्दी की अकड़ में एनकाउंटर की धमकी पर उतर आए. सबके सामने उन्होंने एनकाउंटर की धमकी दे डाली. जैसे ही दारोगा ने एनकाउंटर की धमकी दी बुजुर्ग महिला उनके पैरों में गिड़गिड़ाने लगी. लेकिन वर्दी के नशे में चूर दारोगा मंशाराम गुप्ता कानून को ठेंगा दिखाने लगे. सदैव आपकी सेवा में तत्पर का मोटो लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा ने दोबारा धमकी दी. कहने लगे कि मुकदमा लाद दिया हूं अबकी मिलेगा तो एनकाउंटर कर दूंगा तेरे नाती का.

    भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और दारोगा जी के धमकी वाले अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया. सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो उत्तर प्रदेश पुलिस की किरकिरी होने लगी. जिसके बाद मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया. घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि दारोगा के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित कर दिया है. पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह द्वारा की जा रही है.

    Post Views: 335
    Abhadra bhasa Ancauntr breaking news Dadi Daroga Dhamki Hindi Khabar Hindi News Jaunpur Kothawar gao Latest Khabar Latest news Saraykhwaja thana Social media Today khabar Uttarpradesh दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    By DabangJune 4, 20260

    भिलाई:- जामुल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक लहसुन विक्रेता की…

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026

    मौसी के साथ सेक्स कर रहा था भांजा, नाना ने दोनों को रंगे हााथों पकड़ा आपत्तिजनक हालत में

    June 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.