Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज, सदियों तक चमकेंगी इस पत्थर से बनी मूर्तियां
    उत्तरप्रदेश

    राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज, सदियों तक चमकेंगी इस पत्थर से बनी मूर्तियां

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 5, 2025Updated:June 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज, सदियों तक चमकेंगी इस पत्थर से बनी मूर्तियां

    अयोध्या :- प्रसिद्ध मूर्तिकार सत्य नारायण पांडेय ने राम दरबार की मूर्तियों के निर्माण में उपयोग किए गए पत्थरों की गुणवत्ता और चयन प्रक्रिया के बारे में मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस पवित्र कार्य के लिए संगमरमर की एक विशेष शिला का चुनाव किया गया था, जो करीब 40 साल पुरानी है। उनका कहना है कि नए पत्थरों में वह मजबूती और चमक नहीं मिलती। उनका दावा है कि यह मूर्ति 1000 सालों तक सुरक्षित रह सकती है, और इसकी खासियत यह है कि जितना इसे धोया जाएगा, इसकी चमक उतनी ही निखरती जाएगी।

    वैज्ञानिकों ने भी परखी गुणवत्ता

    सत्य नारायण पांडेय के अनुसार, पत्थर के चयन में 6 महीने का समय लगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पत्थर की गुणवत्ता को सर्वोत्तम बनाए रखने के निर्देश दिए थे। इस शिला की जांच आईआईटी हैदराबाद के वैज्ञानिकों द्वारा की गई, जहां इसकी ताकत, नमी अवशोषण क्षमता, तापमान सहनशीलता और घर्षण क्षमता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। सभी मानकों पर खरे उतरने के बाद ट्रस्ट ने निर्माण को मंजूरी दी।

    मूर्ति की संरचना और आकार

    राम दरबार की मूर्ति का कुल ऊंचाई सात फुट के करीब होगी, जिसमें से सिंहासन की ऊंचाई साढ़े तीन फुट है और सीताराम विग्रह की ऊंचाई साढ़े चार फुट बताई गई है। इसके अलावा, हनुमान और भरत की मूर्तियाँ बैठी मुद्रा में हैं, जिनकी ऊंचाई ढाई फुट, जबकि लक्ष्मण और शत्रुघ्न खड़ी मुद्रा में हैं और उनकी ऊंचाई तीन-तीन फुट है।

    अयोध्या में राम दरबार का प्राण प्रतिष्ठा समारोह
    5 जून 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न केवल राम दरबार की मूर्ति का अनावरण करेंगे, बल्कि नेत्रोन्मीलन की प्रक्रिया में भी भाग लेंगे। संयोग से यह दिन मुख्यमंत्री का 53वां जन्मदिन भी है, जिसे वे इस बार अयोध्या में मनाएंगे। वे इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान भी रहेंगे।

    कार्यक्रम का विवरण

    मुख्यमंत्री हनुमान गढ़ी में पूजा करेंगे, मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में भाग लेंगे और सरयू महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे नगर निगम द्वारा आयोजित उपलब्धि समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।

    मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी और सिविल पुलिस के जवान तैनात हैं, साथ ही प्रशासनिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।

    संतों और आयोजकों की प्रतिक्रिया

    महंत मिथिलेश नंदिनी शरण का कहना है कि एक सन्यासी मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक मूल्यों को जीवंत किया है और अयोध्या को फिर से उर्जावान बना दिया है। अब लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता।

    सरयू महोत्सव के आयोजक शशिकांत दास ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम को टाट से निकालकर भव्य मंदिर में विराजित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे त्रेता युग में वशिष्ठ जी ने राम का राजतिलक किया था, वैसे ही अब योगी महाराज राम का तिलक करेंगे।

    Post Views: 305
    Ayodhya Bharat breaking news Champat ray Hanumangadhi Hindi Khabar Hindi News idols made of this stone IIT haidrabad Latest Khabar Latest news Mithilesh sharan Mukyamantri Pran pratishta Ram darbar Ram lakshaman Ram Mandir Ram mandir trast Ramdas chhavni Saryu mohotsav Satya narayan pandey Shatrudhan Tapman sahanshilata Today is the consecration of Ram Darbar Today khabar Uttarpradesh Vishesh pattar Waigyanik will shine for centuries Yogi adityanath दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.