Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मौत से लड़ रहा था डेढ़ साल का मासूम, डांस फ्लोर पर नाच रही थी मां; सौतेले बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें

    May 31, 2026

    CG: दर्दनाक हादसा… सिपाही की सड़क हादसे में गई जान, परिवार मे छाया मातम

    May 31, 2026

    CG : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, बोरी में भरकर नाले में फेंका

    May 31, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » कृषि विश्वविद्यालय ने संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन के विरोध में 27 मई को आंदोलन की दी चेतावनी..
    छत्तीसगढ़

    कृषि विश्वविद्यालय ने संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन के विरोध में 27 मई को आंदोलन की दी चेतावनी..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMay 26, 2025Updated:May 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईजीकेवी के अधीन केवीके के कर्मचारियों के साथ भेदभाव, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन के विरोध में 27 मई को आंदोलन की दी चेतावनी..

    बिलासपुर। तकनीकी कर्मचारी संघ, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने विरोध प्रप्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हो रहे संस्थागत भेदभाव, सेवा शर्तों के उल्लंघन और संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी के विरोध में 15 दिनों के भीतर समाधान न होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।

    प्रमुख मुद्दे

    पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा से वंचित करना: 

    केवीके कर्मचारियों को एनपीएस, ओपीएस जैसे मूलभूत लाभों से अनुचित तरीके से वंचित किया गया है।

    मेडिकल एवं अन्य भत्तों की समाप्ति: बिना किसी सूचना के मेडिकल भत्ते रोक दिए गए, जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    कैरियर उन्नयन योजना का उल्लंघन: योग्य कर्मचारियों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि से अनुचित रूप से रोका गया है।

    सेवा-निवृत्ति आयु में भेदभाव: विश्वविद्यालय के नियमों के विपरीत केवीके कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु में ही सेवानिवृत्त किया जा रहा है, जबकि अन्य कर्मचारियों के लिए यह सीमा 62/65 वर्ष है।

    सेवानिवृत्ति उपरांत लाभों की अनदेखी: पेंशन, ग्रेच्युटी और चिकित्सा सुविधाएँ जैसे अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं।

    विशुद्ध अस्थायी नियुक्तियों का विरोध: विश्वविद्यालय द्वारा केवीके में विशुद्ध अस्थायी नियुक्तियाँ की जा रही हैं, जो आईजीकेवी अधिनियम, 1987 और आईसीएआर के समझौते का उल्लंघन है।

    कर्मचारी संघ की मांगें

    केवीके कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के समकक्ष पदों के समान सेवा लाभ प्रदान किए जाएँ।

    एनपीएस/ओपीएस मेडिकल भत्ते और सीएएस योजना को तुरंत बहाल किया जाए।

    सेवा-निवृत्ति आयु को 62/65 वर्ष किया जाए।

    सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन, ग्रेच्युटी और चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान की जाएँ।

    विवादित अस्थायी नियुक्तियों के विज्ञापन को तुरंत रद्द किया जाए।

    चेतावनी

    यदि 15 दिनों के भीतर इन मुद्दों का समाधान नहीं किया गया, तो तकनीकी कर्मचारी संघ संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) व (b) के तहत राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। यह आंदोलन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रसार गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। संघ ने स्पष्ट किया है कि ऐसी स्थिति के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की निष्क्रियता और भेदभावपूर्ण नीतियाँ जिम्मेदार होंगी।

    Post Views: 310
    Big Breaking Big breking Big news Bilaspur Bilaspur chhattisgarh Bilaspur news Breaking breaking news CG Big Breaking CG Big News CG Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Krishi Krishi mahavidyalaya Krishi vigyan Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    मौत से लड़ रहा था डेढ़ साल का मासूम, डांस फ्लोर पर नाच रही थी मां; सौतेले बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें

    May 31, 2026

    CG: दर्दनाक हादसा… सिपाही की सड़क हादसे में गई जान, परिवार मे छाया मातम

    May 31, 2026

    CG : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, बोरी में भरकर नाले में फेंका

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    जुर्म

    मौत से लड़ रहा था डेढ़ साल का मासूम, डांस फ्लोर पर नाच रही थी मां; सौतेले बाप ने पार की हैवानियत की सारी हदें

    By DabangMay 31, 20260

    केरल :- एक छोटा सा मासूम बच्चा, जिसने अभी तक दुनिया को ठीक से देखा…

    CG: दर्दनाक हादसा… सिपाही की सड़क हादसे में गई जान, परिवार मे छाया मातम

    May 31, 2026

    CG : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, बोरी में भरकर नाले में फेंका

    May 31, 2026

    CG: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, कल बंद रहेंगे शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें क्या है कारण

    May 31, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.