Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    May 8, 2026

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » राजधानी में मौसम ने ली करवट, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार तेज
    छत्तीसगढ़

    राजधानी में मौसम ने ली करवट, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार तेज

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediApril 13, 2025Updated:April 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। कोंडागांव में तेज आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई घरों के छप्पर उड़ गए और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं, रायपुर में शाम होते ही मौसम ने करवट ली है और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 14 अप्रैल से गरज-चमक के साथ तेज बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। सरगुजा संभाग में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

    शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी का एहसास राजनांदगांव में हुआ, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर और बिलासपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। रायपुर में आज धूप-छांव वाला मौसम रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा।

    बिलासपुर में भी तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। जशपुर के मनोरा इलाके में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

    Post Views: 360
    Big Breaking Breaking breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Mousam Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    May 8, 2026

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Gariyaband

    CG: सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

    By DabangMay 8, 20260

    गरियाबंद :- गरियाबंद जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद का केंद्र…

    क्या धूप में निकलते ही तेजी से जलने लगती है आपकी स्किन? कहीं इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

    May 8, 2026

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.