Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: PF लोन पास कराने के बदले 10 हजार रुपये मांग रहा था क्लर्क, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

    May 10, 2026

    प्रेम संबंध से नाराज महिला ने प्रेमी को गन्ने के खेत में बुलाकर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 10, 2026

    CG: 6 साल से लापता प्रेमी जोड़े का कंकाल जमीन में दफन मिला, ऐसे हुई पहचान…

    May 10, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » खुशखबरी: छत्तीसगढ़ के इस जगह 200 एकड़ में बनेगी मेडिसिटी, 5 हजार बिस्तर के साथ मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं…
    छत्तीसगढ़

    खुशखबरी: छत्तीसगढ़ के इस जगह 200 एकड़ में बनेगी मेडिसिटी, 5 हजार बिस्तर के साथ मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद तेज हो गई है। नवा रायपुर के सेक्टर- 37 में 200 एकड़ में आधुनिकतम मेडिसिटी बनाई जाएगी। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की ओर से भूमि का चिह्नांकन कर लिया गया है। यहां निजी निवेश की सहायता से करीब 5,000 बिस्तर क्षमता की स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा।राज्य शासन की ओर से मेडिसिटी प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री मेडिसिटी योजना से जोड़े जाने की योजना है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रयास है कि नवा रायपुर में मरीजों को एक ही स्थान पर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। विगत दिनों केंद्र सरकार के इंफ्रांटेक सर्विसेस लिमिटेड के साथ नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की बैठक हुई थी।इसमें मेडिसिटी परियोजना को साकार किए जाने को लेकर चर्चा की गई थी।

    मेडिसिटी में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, छात्रावास, डायग्नोस्टिक्स सेंटर, धर्मशाला, होटल और वाणिज्यिक एकीकृत विकास करना प्रस्तावित है। इसके लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए भी सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

    यह है मेडिसिटी

    मेडिकल और सिटी से मिलकर मेडिसिटी बनाया है। इसका अर्थ है चिकित्सा सेवाओं का एक ऐसा शहर, जहां स्वास्थ्य देखभाल के सभी पहलू एक साथ उपलब्ध हों।एक ही स्थान पर यह सुविधाएं

    मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल: न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, कार्डियोलाजी, आर्थोपेडिक्स, हृदय, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध।

    डायग्नोस्टिक सेंटर: अत्याधुनिक तकनीक के साथ बीमारियों का सटीक जांच और परीक्षण।

    मेडिकल कॉलेज व छात्रावास: नए डॉक्टर किए जाएंगे तैयार।

    धर्मशाला और होटल: मरीज के स्वजन के लिए धर्मशाला और होटल।

    फॉर्मेसी और दवाओं की उपलब्धता: मरीजों को हर समय आवश्यक दवाएं।

    Post Views: 435
    Big Breaking breaking news CG Big Breaking CG BREAKING NEWS Cg Latest News Cg news chhattisgarh Chhattisgarh news Chhattisgarh raipur CM Say Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी ब्रेकिंग न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: PF लोन पास कराने के बदले 10 हजार रुपये मांग रहा था क्लर्क, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

    May 10, 2026

    प्रेम संबंध से नाराज महिला ने प्रेमी को गन्ने के खेत में बुलाकर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 10, 2026

    CG: 6 साल से लापता प्रेमी जोड़े का कंकाल जमीन में दफन मिला, ऐसे हुई पहचान…

    May 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: PF लोन पास कराने के बदले 10 हजार रुपये मांग रहा था क्लर्क, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

    By DabangMay 10, 20260

    कोरबा:- एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत क्लर्क मनहरण लाल कौशिक को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो…

    प्रेम संबंध से नाराज महिला ने प्रेमी को गन्ने के खेत में बुलाकर काटा प्राइवेट पार्ट

    May 10, 2026

    CG: 6 साल से लापता प्रेमी जोड़े का कंकाल जमीन में दफन मिला, ऐसे हुई पहचान…

    May 10, 2026

    CG: न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, लाखों का समान जलकर राख

    May 10, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.