Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » अहमद, तुम कैसे हो … तुम्हारी रीना! NCERT में कक्षा 3 के बच्चे ये क्या पढ़ रहे, तमतमाए हुए तुरंत थाने पहुंचे बच्ची के पिता
    मध्यप्रदेश

    अहमद, तुम कैसे हो … तुम्हारी रीना! NCERT में कक्षा 3 के बच्चे ये क्या पढ़ रहे, तमतमाए हुए तुरंत थाने पहुंचे बच्ची के पिता

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छतरपुर : एनसीईआरटी की पर्यावरण पुस्तक पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए एक अभिभावक ने छतरपुर पुलिस में लिखित शिकायत दी है। यह आपत्ति डॉक्टर राघव पाठक नाम के एक व्यक्ति ने दर्ज कराई है।

    क्या है आपत्ति

    राघव पाठक का आरोप है कि एनसीईआरटी की तीसरी क्लास में पर्यावरण विषय के 17 नंबर पेज से उन्हें आपत्ति है। इस पेज में ‘चिट्ठी आई है’ नाम का एक शीर्षक है, जिसमें रीमा नाम की लड़की अहमद को छुट्टियों में अगरतला आने का निमंत्रण देती है और अंत में लिखती है तुम्हारी रीना।

    लव जिहाद को बढ़ावा मिलेगा इसलिए आपत्ति

    राघव पाठक ने खजुराहो एसडीओपी को लिखित में एक शिकायती आवेदन देते हुए आपत्ति दर्ज कराई है। डॉक्टर राघव पाठक का कहना है कि ‘मेरी बेटी कक्षा तीसरी में पढ़ती है। एनसीईआरटी की पर्यावरण पुस्तक की पेज नंबर 17 पर रीना नाम की लड़की अहमद नाम के लड़के को एक पत्र लिखती है और पत्र के अंत में वह लिखती है कि तुम्हारी रीना। इस पर मुझे घोर अपत्ति है।

    लव जिहाद को सीधा बढ़ावा

    एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम लड़के को पत्र लिख रही है और अंत में वह अपने आप को उसका बताती है। इससे साफ जाहिर है कि छोटे बच्चों के मन में लव जिहाद के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आने वाले समय में लव जिहाद जैसी घटनाएं बढ़ेंगी। एक ओर सरकार लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बना रही है दूसरी ओर एनसीईआरटी की यह किताब लव जिहाद को बढ़ावा दे रही है।

    नाम बदले जाने की मांग

    राघव ने कहा ‘मैं चाहता हूं कि इस पुस्तक के 17 नंबर पेज पर जिस चिट्ठी में अहमद और रीमा का जिक्र है, उसे बदला जाए या फिर इसे हटा दिया जाए। मैं भी एक पिता हूं और मेरी बेटी इस किताब को पढ़ रही है। मैं नहीं चाहता कि उसके मन में किसी भी तरह के कोई गलत भाव पैदा हों।’

    वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है शिकायत

    मामले में खजुराहो एसडीओपी सुनील शर्मा का कहना है कि डॉ राघव पाठक ने लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत आवेदन दिया है। मामला पाठ्य पुस्तक से जुड़ा हुआ है इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों को यह आवेदन भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ही होगी।

    राज्य से जुड़ा मामला राज्य सरकार को ही लिखना होगा

    खजुराहो एसडीओपी सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला राज्य सरकार से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता डॉ राघव पाठक को मैंने इस बात की सलाह दी है कि उन्हें अपनी आपत्ति राज्य सरकार को भी लिखित में देनी चाहिए। फिलहाल उनके द्वारा जो शिकायत का आवेदन हमें मिला है, वह हमने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया है।

    Post Views: 650
    Book breaking news Chatarpur Class - 3 Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Love Jihaad Madhyapradesh NCERT Paryavaran Book Raipur School School Book Shikha Vibhag Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    May 9, 2026

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Rajnandgaon

    CG: रिसोर्ट के स्वीमिंग पुल में नहा रहे नाबालिग की मौत, मचा हड़कंप

    By DabangMay 9, 20260

    राजनांदगाव :- जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां सोमनी…

    CG: पति पत्नी और वो: मनेंद्रगढ़ में शादी वाले घर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 2 दिन बाद दुल्हन के ससुराल पहुंचा कथित प्रेमी

    May 9, 2026

    CG: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे का वीडियो आया सामने

    May 9, 2026

    CG: पीएम श्री स्कूल की हेड मास्टर निलंबित, छात्रों को देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काने, धर्मांतरण के लिए बहलाने-फुसलाने की शिकायत

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.