Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG कलेक्टर की पूजा : जानिये कलेक्टर की फोटो पर क्यों जलाने लगे लोग अगरबत्ती – दीया, प्रदर्शनकारियों का ये अंदाज देख, तो ….
    छत्तीसगढ़

    CG कलेक्टर की पूजा : जानिये कलेक्टर की फोटो पर क्यों जलाने लगे लोग अगरबत्ती – दीया, प्रदर्शनकारियों का ये अंदाज देख, तो ….

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा : कोरबा में सड़क की मांग को लेकर पंडो जनजाति के सैकड़ों ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया। जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर अजीत वसंत के फोटो को अगरबत्ती दिखाकर उनसे अपनी तकलीफ बनायी। ग्रामीणों ने इसके बाद बकायदा कलेक्टर की फोटो को हाथ में थामे मुख्य मार्ग पर सुबह 11 बजें से चक्काजाम कर बैठे हुए है। ग्रामीणों की मांग है कि उनके द्वारा कई बार जिला प्रशासन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों से जर्जर सड़क से निजात की मांग की गयी। लेकिन उनकी आज तक सुनवाई नही हुई। यहीं कारण है कि आज सड़क की मांग को लेकर तीन गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर की फोटो को अगरबत्ती और आरती दिखाकर सड़क की लड़ाई शुरू कर दी है।

    ग्रामीणों के चक्काजाम के कारण पिछले 4 घंटे से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। गौरतलब है कि औद्योगिक नगरी कोरबा जिले में शहरी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर सड़क से आम नागरिक हलाकान है। आलम ये है कि ठेकेदारों द्वारा बनाये जा रहे शहर की सड़क जहां पहली ही बारिश में पानी के साथ धुल गये। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सड़को की समस्या काफी पुरानी है। ऐसे ही जर्जर सड़क की समस्या से परेशान कटघोरा ब्लाॅक के तीन पंचायतों के ग्रामीणों ने आज अनोखा प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया।

    ग्राम त्रिखुटी के पंडो जनजाति के सैकड़ो ग्रामीणों ने आज बिंझरा मुख्य मार्ग के पास इकट्ठा हुए। इसके बाद बकायदा नाराज ग्रामीणों ने कलेक्टर अजीत वसंत की फोटो के सामने अगरबत्ती जलाकर आरती करते हुए गांव की महिलाओं ने अपनी तकलीफ बताना शुरू कर दिया। वीडियों में देखा जा सकता है कि महिलाए कलेक्टर की फोटो के सामने अगरबत्ती दिखाते हुए कह रही है कि जर्जर सड़क से गांव की महिलाओं का ज्यादा दिक्कत है। महिलाओं के प्रसव के समय जर्जर सड़क के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनका गांव पंडो आदिवासियों का गांव है, बावजूद इसके गांव के लोग आज भी बिजली, सकूल और सड़की समस्या से जूझ रहे है। इस अनोखे प्रदर्शन के बाद सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बिंझरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर बीच सड़क पर बैठ गये। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गयी। काफी समझाईश के बाद भी ग्रामीण अपनी मांगो लेकर जिद्द पर अड़े हुए है। पिछले 4 घंटे से बिंझरा मुख्य मार्ग सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने जाम कर रखा है। जिससे सड़क के दोनों तरफ का आवागमन पूरी तरफ से ठप्प हो गया है।

    Post Views: 475
    # latest news Binjhra breaking news Cg Latest News Cg news Chakkajaam chhattisgarh Collector Collector Ajit Bashant Gramin Hindi Khabar Hindi News Jarjar Sadak Karobar Katghora Korba Latest Khabar Latest news Latest News In CG Police Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    By DabangMay 18, 20260

    बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के कोनी क्षेत्र स्थित अटल आवास में कथित तौर पर…

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    प्रेमिका के सामने टोकने का खौफनाक बदला: ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.