रायपुर : छत्तीसगढ़ में 318 स्कूलों का संचालन स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल के तौर पर होगा। इसलिए राज्य सरकार ने कलेक्टर को स्कूलों के संचालन का जिम्मा सौपने का फैसला लिया है। स्कूलों के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनेगी, जिसमें वर्तमान में स्वीकृत समस्त पद स्कूल के संचालन के लिए गठित सोसायटी को हस्तांतरित किये जायेंगे। जिन स्कूलों का संचालन सोसायटी के जरिये होगा, उन स्कूलों को राज्य सरकार की तरफ से अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा, वहीं सोसायटी अन्य स्रोतों से भी धन जुटा सकेगी। वहीं स्कूलों के संचालन के लिए आवश्यक पद शासन की अनुमति से समिति निर्मित कर सकेगी। साथ ही इस बात का निर्देश भी दिया गया है कि सोसायटो को हस्तांतरित होने वाले स्कूलों में पदस्थ सभी कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति पर लेना जरूरी होगा, अगर कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर नहीं आना चाहते, या स्कूल समिति उस कर्मचारी को स्कूल के लिए उपयुक्त नहीं पाती है, तो दूसरे कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति पर सोसायटी ले सकेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

