Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » 23 साल की लड़की ने कर डाली 25 शादियां, दो बच्चों की है मां, हर शादी में 50 हजार लेती है कमीशन,असली पति भाई बनकर देता गवाही, जाने क्या है स्टोरी
    जुर्म

    23 साल की लड़की ने कर डाली 25 शादियां, दो बच्चों की है मां, हर शादी में 50 हजार लेती है कमीशन,असली पति भाई बनकर देता गवाही, जाने क्या है स्टोरी

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJune 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    23 साल की लड़की ने कर डाली 25 शादियां, दो बच्चों की है मां, हर शादी में 50 हजार लेती है कमीशन,असली पति भाई बनकर देता गवाही, जाने क्या है स्टोरी

    नई दिल्ली :- उम्र 23 वर्ष और 25 शादियां! यह युवती सामान्य नहीं बल्कि सनकी है। इसे सनक है बिना मेहनत अकूत दौलत कमाने की। इसके लिए वो किसी भी हद तक गुजर जाती है। लेकिन वो कहते हैं ना हर पाप का अंत होता है, अब ये भी पुलिस के शिकंजे में है।

    दरअसल, ये लड़की शादी के नाम पर युवकों को चूना लगाती है। यह एक के बाद एक, कुल 25 युवकों को रातोंरात कंगाल करने वाले रैकेट की प्रमुख पात्र है। राजस्थान पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। 23 साल की यह लड़की फर्जी शादियां करके दूल्हे को लूटकर भागने में माहिर है।

    एक दुल्हन के 25 दूल्हे

    अनुराधा नाम की इस शातिर युवती पर आरोप है कि वह शादी के बाद नकदी और कीमती सामान लेकर चंपत हो जाती है। सवाई माधोपुर पुलिस की एक टीम ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जाकर इस लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया। आरोपी अनुराधा शिव नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मानटाउन के थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया, ‘आरोपी महिला ने फर्जी शादियां रचाकर कई लोगों को ठगा है। वह नकदी और मोबाइल फोन समेत कीमती सामान लेकर फरार हो जाती है।

    झूठमूठ की शादी और लुटेरी दुल्हन

    विष्णु गुप्ता ने नाम के एक व्यक्ति ने 3 मई को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि सुनीता और पप्पू मीणा ने उसकी शादी करवाने का झांसा देकर उसे गुमराह किया। दर्ज शिकायत के अनुसार, ‘उन्होंने अनुराधा की तस्वीर दिखाई,एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी किया और उसके बाद पिछले महीने हुई शादी के लिए मुझसे दो लाख रुपये ले लिए। शादी के एक हफ्ते बाद अनुराधा नकदी, गहने और मोबाइल फोन लेकर गायब हो गई।’

    जांच में पता चला कि अनुराधा इसी तरह कई फर्जी शादियां कर चुकी है। हर ऐसी शादी के कुछ दिन बाद वह गायब हो जाती है। अधिकारी ने कहा, ‘जांच से पता चला है कि अनुराधा धोखाधड़ी वाली कम से कम 25 ऐसी शादियों में शामिल रही है।’ जांच दल ने पाया कि अनुराधा भोपाल में कई ऐसे लोगों के संपर्क में थी जो शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का हिस्सा हैं।

    Post Views: 360
    23 year old girl has done 25 marriages Apradh Bhgodi dulhan breaking news Crime Crime news Dhokhadhdi Farji dulha Farji shadi Gumrah Hindi Khabar Hindi News is the mother of two children Jurm know what is the story Latest Khabar Latest news Madhopur police Madhyapradedh Police real husband gives testimony as brother Sex raket takes 50 thousand commission in every marriage Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    By DabangMay 18, 20260

    दुर्ग:- जामुल थाना क्षेत्र में एक वारदात ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.