गरियाबंद। 26 मई को प्रयास स्कूल चयन परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा के दो बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत प्रतिष्ठा द्विवेदी पिता उमादत्त द्विवेदी ने सामान्य वर्ग में 39वां स्थान प्राप्त किया वहीं सोनाली टंडन पिता आस्करण टंडन ने अनुसूचित जाति वर्ग में 69 वां स्थान प्राप्त किया।बच्चों के इस शानदार उपलब्धि से पूरे अंचल में हर्ष का माहौल बना हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं पालक समिति के सदस्यों ने उन मेधावी बच्चों को शुभकामना संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



