कांकेर/पखांजूर : कांकेर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नक्सलियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी हैं. जानकारी के मुताबिक मामला छग – महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र लहरी थाना का है. नक्सलियों ने पुलिस मुखबीर होने के शक में युवक को मौत के घाट उतारा है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. नक्सलियों ने इस घटना को नेलगोंडा रोड में अंजाम दिया.

