आरंग/सोमन साहू :- अंतराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर गुल्लू संस्था में भारत माँ व स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र में मांल्यार्पन कर आज शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभातफेरी निकली गई। स्कूल के सभी छात्र और छात्राओं ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सुखी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे और जन्म दिया है तो पढाई कराओ के नारे लगाए। वही प्रभात फेरी में समिति के सचिव अशोक यादव के द्वारा गीत लेते हुए ग्राम के गाँधी चौक से पटेल पारा महामाया पारा से होते हुए पुनः स्कूल प्रांगण में पहुँचे. उक्त कार्यक्रम में समिति संस्था के अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद जलछत्री, सचिव अशोक यादव, सहसचिव रामु लोधी, होरीलाल साहू, रामशरण धीवर, परमेश्वर धीवर, धरम पारधी, गोविंदा धीवर, डिगेश यादव, फागु राम साहू व स्कूल के प्रधानाचार्य व दिदिया आदि उपस्थित रहे।

