रायपुर : कहते हैं ना कोई भी अच्छी शुरुआत अपनों से ही होनी चाहिये…। रायपुर पुलिस उसी तर्ज पर काम कर रही है। SSP संतोष कुमार सिंह ने ट्रैफिक नियमों में सख्ती की शुरुआत अपने ही विभाग से की है। एसएसपी ने निर्देश दिया है कि जो भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनसे दोगुना चालान वसूला जायेगा। इसी निर्देश के अनुरूप दो वर्दीधारी पुलिसकर्मियों से दोगुना चालान काटा गया। निर्देश के बाद भी यातायात कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही थी। जिस पर सख्ती करते हुए दो वर्दीधारी यातायात कर्मचारियों के चालान काटे गये।यातायात डीएसपी ने दोगुना चालान काटा। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर एक-एक हजार की फाइन इन पुलिसकर्मियों को भरनी पड़ी। एसएसपी ने सभी पुलिस स्टाफ को ट्रैफिक नियम पालन करने के निर्देश दिये थे, ताकि जनता के बीच एक अच्छा संदेश जाये।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

