रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है। वहीं बारिश के चलते कई किसानों की फसल चौपट हो गई। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में ऑरेंज तो कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना जताई है।
इस जिलों में येलो अलर्ट
जांजगीर, रायगढ़, रायपुर, सूरजपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, महासमुंद, कोरिया, जशपुर, कोरबा, बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा और बलौदाबाजार सहित अन्य जिलो में येलो अलर्ट रहेगा। यहां गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती हैं।
इस जिलों में ऑरेंज अलर्ट
वहीं, मौसम विभाग ने बिजापुर, बस्तर, सुकमा, कोंडागांव और नारायणपुर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज और कल तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

