रायपुर : छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लग गई है, उमस बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान सरगुजा में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फ़िलहाल अभी बारिश होने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। जिससे कुछ इलाको में हल्की बारिश के आसार है। लेकिन छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में कल गुरुवार 24 अगस्त को वर्षा के आसार है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

