VAIRAL VIDEO : कहते हैं कि जरूरत से ज्यादा होशियारी और बेवजह स्टाइल मारना आप पर भी भारी पड़ सकता है. फिलहाल, एक ऐसे ही वीडियो ने इंटरनेट की जनता को हंस-हंसकर लोटपोट होने के लिए मजबूर कर दिया है. दरअसल, स्पोर्ट्स बाइक देखकर एक लड़की का मन उसे चलाने को करता है. लेकिन ‘दीदी’ को तो कैमरे के आगे पोज भी देना था. बस यही थी वो गलती और अगले ही पल फिर कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर शायद आपकी भी हंसी छूट पड़े.
हाल ही में वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की बड़ी ही स्टाइल से बाइक पर बैठने की कोशिश कर रही होती है, लेकिन अगले ही पल उसके साथ जो होता है, उसे देखकर आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. वीडियो में लड़की बड़ी स्टाइल से मोटरसाइकिल पर बैठने की कोशिश कर रही होती है, लेकिन तभी बाइक पर बैठने की बजाए वह जमीन पर चारों खाने चित्त हो जाती है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स खूब मौज ले रहे हैं.
Cat dexterity pic.twitter.com/Rhfucw8hpE
— Lo+Viral ???? (@TheBest_Viral) April 16, 2023
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (social media platform) ट्विटर पर इस वीडियो को @TheBest_Viral नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. इसी साल 17 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 104.3K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि आठ सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. महज 10 सेकंड के इस वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘बेचारी लड़की… पैर ही अटक गया.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्यूट बनने की कोशिश कर रही थी लेकिन.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ज्यादा ही स्मार्ट बन रही थीं दीदी.’

