बिलासपुर : सड़क पर मस्तीखोरी 8 लड़कों को महंगी पड़ गयी है। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी 8 लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की है। ये सभी 8 लड़के नशे में कार की खुली डिक्की में पीछे बैठकर शहर में घूमकर हंगामा कर रहे थे। हंगामे का वीडियो किसी ने शूट कर पुलिस कप्तान को भेज दिया, जिसके बाद पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को पकड़ा और मुलाहिजा कराकर कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक स्कोडा कार में 8 लड़के डिक्की में बैठकर सड़क पर मस्ती कर रहे थे। व्यापार विहार रोड पर हंगामे की मिली शिकायत पर फौरी कार्रवाई करते हुए सिविललाइन पेट्रोलिंग ने 8 लड़को को पकड़ा। तत्काल ऐसे गाड़ी रुकवाकर थाना लाया गया व डॉक्टरी मुलाहिजा करा कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
खुद और दूसरों को जोखिम में डालने वाले ऐसे हुडदंग कहां तक जायज है?
— Santosh Singh (@SantoshSinghIPS) April 1, 2023
नशे में कार चला व डिक्की में बैठ शहर में घूमकर हंगामा कर रहे सभी 8 अनावेदक गिरफ्तार। @PoliceBilaspur की सूचना प्राप्त करते ही कार्यवाही। कोर्ट से जप्त कार पर भारी जुर्माना कराया जाएगा। इनसे #Nijaat #निजात जरूरी। pic.twitter.com/cKF5ORTUx0
जिन लड़कों पर कार्रवाई हुई है, उनमें 1.लोकेश कुमार देवरीखुर्द 2.शैलेन्द्र मोहले तिफरा 3.हज़ारी साहू सरकंडा 4.पंकज यादव विनोबा नगर 5.चंदशेखर खैरनार रिंग रोड2 6.प्रखर पटेल विद्यानगर 7.परितोष मोपका 8.185 mv act के तहत भी अनावेदक चालक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। वहीं कार जप्त किया गया.
