जगदलपुर:- जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिकअप वाहन में सवार ग्रामीणों की जान गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सिरिसगुड़ा गांव के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
रास्ते में अचानक पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सिबो और मिटको नामक दो ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि लगभग 37 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

