काठमांडू :- नेपाल में भीषण हादसे में सात भारतीयों की मौत की खबर सामने आ रही है, मध्य नेपाल इलाके में भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में पलट गई है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई। पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी। इसी दौरान गोरखा जिले में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं।
इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में की गई है। सभी घायल व्यक्तियों को आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

