बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद में नारागांव स्थित माँ सियादेवी मंदिर की प्राकृतिक नजारा और इन दिनों झर-झर बहती झरना हर किसी को भा रहा है। लिहाजा आंखों को सुकून देने वाले यहाँ के खूबसूरत नजारे का दीदार करने पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच कई लोग ऐसे भी है जो वाटरफाल में छलांग लगाकर रिस्क ले रहे हैं।
बता दे कि सिया देवी मंदिर में प्रतिदिन बालोद सहित प्रदेश के कई जिलों से लोग यहाँ सैकड़ों की संख्या में पहुँच रहे है। पर्यटक यहाँ माँ सियादेवी के साथ परिसर मे स्थापित भगवान राम माता सीता, शिव जी माता पार्वती , महाबली हनुमान, लव कुश की दर्शन करने पहुंचते है। साथ यहाँ चारों तरफ फैली हरी-भरी सुंदर वादियों में चट्टानों के बीच गुफा और झरना को निहार पर्यटक इसका आंनद लेते हैं।
2 मौत के बाद भी नहीं लिए सबक…
बता दे कि कुछ वर्ष पहले यहाँ लगभग 40 फीट ऊंचे झरना के नीचे पानी में डूबकर 2 पर्यटक की मौत हो चुकी बावजूद इसके यहां बड़ी लापरवाही देखी जा रही है। सोसल मीडिया में यहाँ कि कुछ वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है,जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा की कई फिट ऊंचे से गिरते पानी के साथ चट्टान में खड़ा होकर चार,पांच पर्यटक झरना में छलांग लगाते नजर आ रहे है। इस तरह लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल…
यहाँ पर्यटन क्षेत्र में लगातार बढ़ती संख्या में बाद भी पुलिस और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराया गया है। और यही कारण है कि यहाँ पहुंचने वाले पर्यटक रिल्स और फोटोग्राफी के चक्कर में रिस्क लेकर जान जोखिम में डाल रहे है।

