मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर आप कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपको भरपूर सम्मान मिलेगा आप लोगों की प्रेरणा बनेंगे। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपका आर्थिक स्तर बहुत अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 6
वृष राशि
आपके लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल होंगी आप नई नई योजनाएं बनाएंगे जिससे आपके व्यापार में लाभ की संभावना बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में आज आपकी व्यस्तता रहेगी जिससे आपके सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपको अपने व्यवहार में कटुता लाने से बचना चाहिए इससे बना बनाया काम बिगड़ेगा। मित्र के माध्यम से धन लाभ के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ रहेगी। नौकरी में बदलाव आने और नई नौकरी प्राप्त करने के योग हैं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
आपके लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लाने वाला है। आज का दिन आपके करियर में अच्छी सफलता प्रदान करने वाला साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ कार्यभार में भी बढ़ोतरी होगी। मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। आज आपके व्यापार से संबंधित रुकी योजनाएं फिर से चालू होंगी तथा आप उस प्रोजेक्ट पर फिर से काम करना शुरू करेंगे और आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपको आर्थिक तौर पर कोई बड़ा लाभ भी मिलने की संभावना है।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 2
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आपके कार्यालय में आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी और आपको इससे लाभ मिलेगा। आज आप अपने साथ-साथ दूसरों का भी सहयोग करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु सावधानी बरतने पर सब ठीक हो जाएगा
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 9
सिंह राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप धार्मिक रूप से काफी एक्टिव रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधूरे कामों को समय पर पूरा करने से लाभ मिलेगा और प्रमोशन की संभावना बनेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिलने के योग है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है किसी प्रतिष्ठित कॉलेज या स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 2
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बदलाव लेकर आया है। आज आप अपने जीवन जीने की शैली में सुंदर बदलाव लाने का प्रयास करेंगे जिससे आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको नए अवसर मिलने के योग हैं, आप को आलस्य से दूर रहना चाहिए महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी और आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 6
आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। आपके लिए नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं यदि आप सरकारी नौकरी में है तो किसी अच्छी जगह आपका ट्रांसफर हो सकता है और आपकी तनख्वाह भी पहले के मुकाबले ज्यादा होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के लिए पदोन्नति के साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी होने के योग हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे परंतु आपकी मेहनत से स्थिति बेहतर होगी इससे आमदनी के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों का अच्छा साथ मिलेगा परंतु दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है जो धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 8
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को तरक्की मिलने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के योग हैं। नए लोगों के संपर्क से व्यापार में बढ़ोतरी होगी, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा शारीरिक समस्याओं के कारण पढ़ाई में रुकावट आ सकती है। परंतु उचित देखभाल से सब ठीक होगा और आपका पढ़ाई में मन लगेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा,
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 5
मकर राशि
आज मीडिया से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप आज अपने जीवन साथी के साथ मिलकर किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें सुबह उठकर सैर या साइकिल चलाने की आदत जरूर डालें इससे आप तंदुरुस्त रहेंगे।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 3
कुंभ राशि
आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लाने वाला है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ हंसी खुशी दांपत्य जीवन बिताएंगे। इस राशि के जातकों को करियर को लेकर सावधान रहना चाहिए। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपके खिलाफ अधिकारियों के कान भर सकते हैं जिससे आपको नौकरी में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 3
मीन राशि
आज व्यापार से जुड़े लोगों को अनुभवी तथा सम्मानित लोगों से सहयोग मिलेगा और व्यापार को बढ़ाने में कामयाब होंगे। विदेशी माध्यमों से भी व्यापार में उन्नति प्राप्त हो सकती है आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें अच्छी दिनचर्या बनाकर उसका पालन करें, अन्यथा स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लें, जिससे आपको लाभ मिलेगा।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 2

