आरंग/सोमन साहू : आरंग से लगे ग्राम खमतराई में कल 7अप्रैल शुक्रवार से श्रीरामलीला मंडली एवं ग्रामवासियों के सहयोग से त्रिदिवसी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम की शुरुवात ग्राम खमतराई के गांधी चौक से ग्रामीण भ्रमण करते हुए तालाब से जल लाने भव्य कलश यात्रा के साथ निकली ।जिसमे ग्राम के सभी वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर यात्रा मे भाग लिये, साथ ही श्री राम चरित लीला मंडली के द्वारा सभी श्रद्धालुओं से कथा सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में में पहुंच कर अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील किया गया है।


