रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि भाजपा की यह जीत छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के अभियान पर जनादेश की मुहर है। कांग्रेस के कुशासन, धर्मांतरण, नक्सलवाद और अपराध-भ्रष्टाचार ने आदिवासी समाज के साथ घोर अन्याय किया है। भाजपा की केंद्र सरकार ने आदिवासी समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का काम किया। मरकाम ने कहा कि इसी प्रकार “विरासत भी और विकास भी“ का दृष्टिकोण एक ऐसे भविष्य को आकार देगा, जिसमें हमारी परंपराएँ दुनियाभर के लोगों को प्रेरित और एकजुट करेंगी। भाजपा की सरकार तीसरे कार्यकाल में सभी भारतीय पांडुलिपियों और पुरालेखों का डिजिटलीकरण करना जारी रखेगी। प्राचीन भारतीय पांडुलिपियों और अभिलेखों पर शोध के लिए एक समर्पित छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। प्राचीन भारतीय सभ्यता, शास्त्रीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए एक फंड स्थापित कर सांस्कृतिक आईपी के संरक्षण के लिए कानूनी मानक विकसित किए जाएंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

