मध्य प्रदेश:- छतरपुर जिले के मउ मसानियां गांव में एक महिला ‘सांप’ के तीन बच्चों को ‘जन्म’ देने का दावा कर रही है। महिला असहनीय पेट दर्द से कराह रही थी। घर में एक बर्तन के नीचे सांप के जैसे आकृति वाले एक मृत “जीव” को ढंककर रखा था, जिसे वह जन्म देना बता रही है। खबर लगते ही उसके घर पर लोगों का हुजूम उमड़ने लगा है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला और अविश्वसनीय मामला सामने आया है। राजनगर तहसील के मऊ मसनिया गांव में रहने वाली रिंकी अहिरवार नाम की महिला ने दावा किया है कि उसने सांप के तीन बच्चों को जन्म दिया है। इस अजीबो-गरीब दावे के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। महिला के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोग तरह-तरह की बातें करते हुए अनुमान लगा रहे हैं
रिंकी का दावा जो भी बच्चों को देखेगा मर जाएगा
सांप के बच्चों को जन्म देने का दावा करने वाली रिंकी अहिरवार का कहना है कि उसे पेट में तेज दर्द हुआ और उसके बाद उसने सांप के तीन बच्चों को जन्म दिया है। वह काले सांप के सपोले जैसे दिखने वाले जिस तथाकथित जीव को घर में एक प्लास्टिक के तसले से ढंककर रखे थी, जब लोग पहुंचे और दिखाने को कहा तो उसका कहना था कि जो भी इन बच्चों को देखेगा वह मर जाएगा। हालांकि उसकी बातों पर किसी ने भी भरोसा नहीं किया और कई लोगों ने उन सांप के बच्चों को नजदीक जाकर देखा तो कई लोगों ने वीडियो भी बनाया।

